बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करेगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड ऑफिस में रिजल्ट घोषित करेंगे, जहां बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।
इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स—तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता और हलचल देखी जा रही है। सभी अपने मेहनत के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल 2025 में बिहार बोर्ड का रिजल्ट काफी बेहतर रहा था, जहां 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल हुए थे। खास बात यह रही कि तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
www.digilocker.gov.in
onlinebseb.in
secondary.biharboardonline.com
ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा
मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा।