मुजफ्फरपुर: पडोसी देश नेपाल में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके आने के साथ ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। इन झटकों को भारत में भी महसूस किया गया। मिली खबर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। सुबह 7.02 बजे के करीब इन झटकों को महसूस किया गया। नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर आया था। बिहार के मुजफ्फरपुर, भागलपुर के साथ ही नेपाल से सटे कई इलाकों में इन झटकों के महसूस किए जाने की सूचना है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि और अंतिम तीव्रता उपलब्ध नहीं थी। भूकंप के इन झटकों को बिहार के साथ ही सिक्किम में भी महसूस किए जाने की सूचना है। बहरहाल इन झटकों के आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है।
मुजफ्फरपुर से मुकेश की रिपोर्ट