पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के बंजरिया थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वारंटी, हत्या के प्रयास के दो अभियुक्त और उत्पाद मामले का एक आरोपी शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तरनोद कांड संख्या 269/26 में गौरिया गांव निवासी फुलेना मली और सुभाष मली को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांड संख्या 538/26 में हत्या के प्रयास के आरोप में घोरमारवा गांव निवासी राकेन्द्र राय और यौधन राय को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा, कांड संख्या 565/26 के तहत उत्पाद मामले में घोरमारवा गांव निवासी हलीम आलम को 38 लीटर चुलाई शराब और एक राइडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है।
पूर्वी चंपारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट