मोतिहारी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहे जाने को लेकर पूरे देश में भाजपा नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोतिहारी के मोदी मोमेंटो के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
हाथों में बैनर पोस्टर और पार्टी के झंडे के साथ तमाम कार्यकताओं ने खड़गे से माफी मांगने और अपने दिए गए बयान को वापस लेने की मांग भी की। भाजपा के युवा नेता यमुना सिकारिया ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस की मंशा ठीक नहीं दिख रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी के बारे में अशब्द कहा है। यह कहीं से भी ठीक नहीं है। विरोध करने के कई तरीके हो सकते हैं। कई शब्दों का चयन हो सकता है, लेकिन उनके पिताजी के बारे में अभद्र शब्द कहना यह कहीं से भी ठीक नहीं है। वैसी स्थिति में जब तक वह माफी नहीं मांगेगे तब तक हम लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
पूर्वी चम्पारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट