मोतिहारी : मोतिहारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के एक सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला सम्मान और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस सांसद आनगोमाचा विमोल पर जेएनयू की महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भी भाजपा महिला मोर्चा ने नाराजगी जताई।
महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए - भाजपा महिला मोर्चा
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब महिलाओं के सम्मान से जुड़े ऐसे मामले सामने आते हैं तो उनके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो जाता है। इसी उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट