'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
11 अक्टूबर 2026, 7:42 PM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर ने मोतिहारी में एक बड़ा बयान दिया है। आनंद पुष्कर ने कहा कि जो भी एनडीए के बागी प्रत्याशी चुनाव में उतरे हैं, उनपर कार्रवाई होना तय है। आनंद पुष्कर का निशाना आरएलएम पार्टी से जुड़े प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा की ओर था।
आनंद पुष्कर ने यह भी दावा किया कि पूरा एनडीए उनके समर्थन में है। इस लिए आज मोतिहारी में जदयू पार्टी के विधायक शालिनी मिश्रा, जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षकों के लिए बहुत काम किया है। इस लिए शिक्षकों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है।
पूर्वी चंपारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट