किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़लावारी पंचायत के कालासिंगिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय अविवाहिता मुस्कान का शव एक खेत में जमीन के अंदर दबा हुआ मिला है। दरअसल, मुस्कान का निकाह तय हो चुका था और आगामी 16 नवंबर को गांव के ही एक युवक के साथ उसका निकाह होना था। लेकिन निकाह से ठीक पहले मुस्कान की इस तरह मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुस्कान एक दिन पहले भोर से ही अपने घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की
जानकारी के मुताबिक, मुस्कान एक दिन पहले भोर से ही अपने घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इसी दौरान दूसरे दिन उसका शव उसी युवक के घर के पीछे स्थित खेत में जमीन के अंदर दफनाया हुआ मिला, जिससे उसका निकाह होने वाला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या उसी युवक ने की होगी, जिससे उसका निकाह तय हुआ था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। वहीं, वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के लिए घटनास्थल से जरूरी सैंपल भी एकत्र किए गए हैं। इधर, इस घटना को लेकर गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
लोगों ने एकजुट होकर मांग की है कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसकी पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए
लोगों ने एकजुट होकर मांग की है कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसकी पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। फिलहाल, मुस्कान की मौत के पीछे की असली वजह और इस घटना में किसकी संलिप्तता है, यह पुलिस जांच का विषय है। लेकिन निकाह से ठीक पहले एक युवती की इस तरह हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में इस सनसनीखेज मामले की सच्चाई कब तक सामने आती है।
किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट