मॉडल के जरिए GNM छात्राओं ने समझाई स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली

जहानाबाद। सदर अस्पताल परिसर स्थित GNM स्कूल में तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया।

जहानाबाद। सदर अस्पताल परिसर स्थित GNM स्कूल में तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का आयोजन GNM स्कूल की प्रिंसिपल खुशबू कुमारी के नेतृत्व में किया गया। एग्जीबिशन के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रैक्टिकल समझ का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों के मॉडल तैयार किए।

छात्राओं को तीन समूहों में बांटकर तीन अलग-अलग मॉडल तैयार कराए गए। टीम ए, टीम बी और टीम सी ने क्रमशः शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Urban PHC), चेक हेल्थ सेंटर और आंगनबाड़ी वेलनेस सेंटर के मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने इन मॉडलों के माध्यम से संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों की संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया।

प्रस्तुति के दौरान छात्राओं ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था केवल बड़े अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्र भी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

मॉडल के माध्यम से छात्राओं ने यह समझाने का प्रयास किया कि अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों की अपनी विशेष भूमिका होती है। लोगों की जरूरत के अनुसार इन केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल के प्रत्येक हिस्से के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में इन केंद्रों की क्या भूमिका है।

इस अवसर पर GNM स्कूल की प्रिंसिपल खुशबू कुमारी ने कहा कि इस तरह के एग्जीबिशन का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना है। मॉडल के माध्यम से किसी व्यवस्था को समझना छात्राओं के लिए अधिक प्रभावी और आसान होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली छात्राओं के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को समझना काफी महत्वपूर्ण है।

एग्जीबिशन में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को टीमवर्क, प्रस्तुति कौशल और स्वास्थ्य व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर मिला।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट