सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर गायब, इलाज के अभाव में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी, मंत्री श्रेयसी ने DM से की बात

जमुई सदर अस्पताल में एक रात में दो प्रसूताओं की मौत से हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं और डीएस सहित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।

जमुई : जमुई सदर अस्पताल में एक रात में दो प्रसूताओं की मौत से हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं और डीएस सहित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद मंत्री ने जिलाधिकारी से मिलकर दोषियों पर एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जमुई सदर अस्पताल एक बार फिर शर्मनाक लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। आरोप है कि रात में इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद ही नहीं थे और इलाज के अभाव में दो प्रसूता महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही जमुई विधायक और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं

घटना की जानकारी मिलते ही जमुई विधायक और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएस और स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद मंत्री पूरे काफिले के साथ डीएम कार्यालय पहुंचीं। डीएम ने पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि इस लापरवाही में जो भी दोषी होगा, चाहे डॉक्टर हो या अधिकारी, सभी पर कार्रवाई होगी और एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंत्री ने भी स्वास्थ्य मंत्री से बात कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट