हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन

हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार से पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन गोपालगंज जिलाधिकारी समीर सौरभ ने फीता काटकर किया।

गरीब दर्शन/हथुआ/गोपालगंज : हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार से पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन गोपालगंज जिलाधिकारी समीर सौरभ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि तीन दिवसीय इस शिविर के पहले दिन मंगलवार को कुल 55 आवेदकों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है।

DM ने कहा- पटना पासपोर्ट कार्यालय से बात कर हथुआ में स्थायी व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा

इस शिविर से हथुआ, उचकागांव, मीरगंज, विजयीपुर और फुलवरिया समेत पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए गोपालगंज या पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पटना पासपोर्ट कार्यालय से बात कर हथुआ में स्थायी व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसडीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, अंचलाधिकारी राज नारायण राजा और हथुआ डीसीएलआर वाशिम अकरम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हथुआ (गोपालगंज) से अरविंद सिंह की रिपोर्ट