बिहार में एक और अपराधी का एनकाउंटर हुआ है। गोपालगंज जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी आकाश कुमार घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश कुमार के दोनों पैरों में गोली मारी है। गंभीर रूप से जख्मी अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कुख्यात अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने बंजारी बायपास के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान खुद को घिरता देख अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अपराधी की फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस की गोली आकाश कुमार के दोनों पैरों में लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव का निवासी है। इलाके में उसकी पहचान एक कुख्यात अपराधी के रूप में थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस अपराधी के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है। एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जिले में शराब तस्करों, पशु तस्करों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
कुख्यात आकाश सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। उस पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें पूर्व मुखिया पर फायरिंग व रंगदारी के मामले भी शामिल है। पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आकाश सिंह ने हथियार छिपाने की जानकारी दी। जिसमें पुलिस को उनकी तलाश थी। वो 2021 मे जेल से छूटकर बाहर आया था। तब से वो दोबारा अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।
घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ चंदन कुमार अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक कट्टा बरामद किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभी पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। इस दौरान एफएसएल की टीम को भी सदर अस्पताल में बुलाया गया।