आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

गोपालगंज: शहर से गांवों तक सजे पूजा पंडाल, देवी शारदीय नवरात्र को लेकर गोपालगंज मांझा में भक्ति और उत्साह का माहौल है। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेगा।

गोपालगंज: शहर से गांवों तक सजे पूजा पंडाल, देवी शारदीय नवरात्र को लेकर गोपालगंज मांझा में भक्ति और उत्साह का माहौल है। राय दल शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। पूजा समितियों ने पंडालों की सजावट से लेकर प्रतिमा स्थापना तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 शहर से गांवों तक सजे पूजा पंडाल, देवी गीत और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। आयोजकों के अनुसार, आज विशेष धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष सुभाष राय और उनके साथ चंदन सिंह, अजय बाबू, राजन सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

गोपालगंज से कुमार अजय की रिपोर्ट