पीरपैंती : अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदला बसंतपुर PHC का स्वरूप, नवीनीकृत केंद्र का हुआ हस्तांतरण

पीरपैंती : अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदला बसंतपुर PHC का स्वरूप, नवीनीकृत केंद्र का हुआ हस्तांतरण

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 24, 2026, 1:56:00 PM

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत हरिणकोल पंचायत के बसंतपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण के बाद उसका औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया गया। यह कार्य अदाणी फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कराया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाना है।

आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। पीरपैंती के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, थाना प्रभारी पंकज राउत, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. छोटेलाल, हरिणकोल पंचायत के मुखिया दीपक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक इस अवसर पर शामिल हुए। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण से इलाके के लोगों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस तरह की पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों को समय पर इलाज मिलना आसान होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि संस्था लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए इस तरह की योजनाएं जारी रहेंगी।