दूसरी लड़की के चक्कर में ले ली पत्नी की जान? शादी के 16 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

बेतिया। शादी के महज 16 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिंगाही निवासी गुड़िया कुमारी, पति राजा कुमार के रूप में हुई है।

बेतिया। शादी के महज 16 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिंगाही निवासी गुड़िया कुमारी, पति राजा कुमार के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने उसके पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। 

परिजनों के अनुसार, गुड़िया की शादी 30 अप्रैल 2025 को भरपटिया निवासी राजा कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था और वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। 

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि राजा कुमार का किसी दूसरी लड़की से संबंध था, जिसके कारण वह गुड़िया को पसंद नहीं करता था। इसी विवाद में उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट