दहेज ने ली एक और जान! ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप

औरंगाबाद में दहेज की खातिर ससुराल वालों पर एक विवाहिता की गले में फंदा डाल कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव की है।

औरंगाबाद में दहेज की खातिर ससुराल वालों पर एक विवाहिता की गले में फंदा डाल कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव की है। विवाहिता के पिता मुन्ना राम ने बताया कि इसी साल 3 में को अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से की थी, लेकिन शादी के बाद लगातार ससुराल वाले द्वारा एक लाख रुपया और बाइक की मांग कर रहे थे।

लेकिन जब विवाहिता के परिजन  एक लाख रुपया देने में असमर्थ निकले तो ससुराल वालों ने विवाहिता की गले में फंदा डाल कर हत्या कर दी।  इतना ही नहीं साक्ष्य छुपाने के लिए विवाहिता के शव को पंखे से लटका दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट