ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल की सबसे बड़ी सेल बिग बिलियन डेज़ 2026 में स्मार्टफोन पर कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर फोन खरीदने का सोच रहे हैं और कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला फोन चाहिए तो आपके लिए सुनहरा मौका है। आज हम आपको टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 हजार से कम है, लेकिन फीचर्स के मामले में ये फोन महंगे फोन्स को टक्कर दे रहा हैं।
Realme C61 के स्पेसिफिकेशन कीमत के हिसाब से काफी अच्छे हैं। इसमें 6.745 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन की खास बात यह है कि इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे नॉर्मल इस्तेमाल में आप लंबे समय तक चला सकते हैं। इसमें 32MP का रियर कैमरा मिलता है, वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Flipkart सेल में यह फोन ₹7,249 में मिल रहा है। जबकि सेल से पहले इसकी कीमत ₹8,999 थी।
Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन में 6.745 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में फोन को लंबे समय तक चला सकती है। Flipkart सेल में यह फोन ₹8,999 में मिल रहा है। जबकि सेल से पहले यह फोन ₹10,999 में मिल रहा था।
BOLTT EVO फोन में भी 6.79 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा मिलता है, वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. एक बार चार्ज करने के बाद आपको बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Flipkart Big Billion Days सेल में इसे ₹8,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि इसकी MRP ₹17,999 है।